पारिवारिक सुलहनामा
हम, निम्नलिखित पक्षकार: 1. भंवर लाल विश्वकर्मा 2. सवर लाल विश्वकर्मा 3. बांकेलाल विश्वकर्मा पुत्रगण स्व. बेचन विश्वकर्मा, निवासी ग्रामसभा: राजेपुर, पोस्ट: धर्मापुर, थाना: गौराबादशाहपुर, जनपद: जौनपुर। हम सभी उपरोक्त पक्षकार आपसी सहमति एवं पारिवारिक पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमत होते हैं: 1. मकान में कुल 6 कमरे हैं, जिन्हें आपसी सहमति से तीनों भाइयों में दो-दो कमरों के रूप में बराबर-बराबर बाँट दिया गया है। 2. मकान में स्थित रसोईघर सीढ़ीघर आंगन एवं गलियारा को सार्वजनिक उपयोग के लिए माना जाएगा। यह तीनों भाइयों के लिए साझा रहेगा 3. मकान में बरामदा निर्माण हेतु यह निर्णय लिया गया है कि - सवर लाल विश्वकर्मा एवं बांकेलाल विश्वकर्मा दोनों मिलकर रु. 1,30,000/- (एक लाख तीस हजार रुपये) प्रदान करेंगे। - शेष बरामदा निर्माण में आने वाला खर्च रामआशीष विश्वकर्मा , अंकित विश्वकर्मा पुत्र भवर लाल विश्वकर्मा द्वारा वहन किया जाएगा। 3. यह समझौता आपसी सहमति एवं पारिवारिक सौहार्द्र के आधार पर किया गया है, जिसमें सभी पक्ष संतुष्ट हैं और भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नह...