11.11.2018 जिलाधिकारी को शिकायत किया गया आनलाइन

सेवा में ,
        श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जौनपुर ,

विषय - ग्राम सभा राजेपुर ( जमैथा ) प० हवेली त० सदर जौनपुर की आ० न० 380 व 392 चकमार्ग व आ०न० 408 नाली पर गांव के दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा करने के सम्बंध में प्रत्यावेदन ,


महोदय ,
           सविनय निवेदन है कि प्राथी मौजा राजेपुर ( जमैथा ) प० हवेली त० सदर जौनपुर का मूल निवासी है । प्राथी के मौजे के प्रवीण सिंह पुत्र स्व० जयनारायण सिंह बहुत ही दबंग किस्म का व्यक्ति है । वह अपनी दबंगई के बल पर चकमार्ग स० 380 व 392 तथा नाली स० 408 की जबरजस्ती कब्जा करके बाउंड्री बना लिया है । प्राथी इस बात की सूचना दिनांक 20.08.2018 को श्रीमान पगनाधिकारी सदर जौनपुर को कब्जा करते समय दिया था लेकिन हल्का लेखपाल की मिलीभगत से प्रवीण सिंह उपरोक्त में चकमार्ग व नाली खाते की जमीन पर कब्जा करके बाउंड्री बना लिया है । चकमार्ग व नाली कब्जा करने से प्राथी व आम जनता को सिचाई व आवागमन की दिक्कत हो रही है ।
ऐसी सूरत में श्रीमान जी द्वारा स्वयं उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर अपने स्तर से जाँच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाय एवं चकमार्ग व नाली खाली कराया जाना जरूरी है ।
                              प्रार्थना
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उपरोक्त प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेकर अपने स्तर से जांच कराकर दोषी व्यक्तिओ के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने व चकमार्ग स० 380 व 392 व नाली स० 408 को खाली कराने की कृपा करें । जिससे प्राथी व आम जनता का नाली व चकमार्ग इस्तेमाल करने का अधिकार सुरक्षित रह सके ।

प्राथी

भवर लाल पु०स्व बेचन

ग्राम - राजेपुर ( जमैथा )

प० - हवेली

त० - सदर , जौनपुर

मो० - 9455652274

दिनांक  11.11.2018

सन्दर्भ संख्या 40019418072584

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय दंड संहिता की धाराएं

ATM Band Karne Ke Liye Application

छुट्टी के लिए प्रधानाध्यापक को अवकाश हेतु आवेदन पत्र (रोगी होने की दशा में)